फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक हजार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी का मौका

Fri, 02 Jun 2023 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के एक हजार शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में नौकरी का मौका मिलेगा। नोयडा की निजी कंपनी में जिले के दसवीं पास से लेकर आईटीआई पासआउट अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। छह जून को जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कॅरिअर सेंटर बालू (चंबा) में सुबह 10ः00 से सायं 4ः00 बजे तक कैंपस साक्षात्कार आयोजित होगा।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू में छह जून को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यार्थियों को प्रति माह 11,500 से 15,000 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। कहा कि साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं, आईटीआई से इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रानिक ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं। उन्होंने जिले के समस्त युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें