फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान टूटी शटरिंग, मिस्त्री की मौत

Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगती फोलगत पंचायत में घर के निर्माण के दौरान हुए हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई है। इस घटना में काम कर रहे मजदूरों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजमल (40) पुत्र चमारू राम निवासी गांव फतोकरा पंचायत पुखरी फोलगत पंचायत में दोमंजिला मकान के निर्माण में जुटा था। जब वह घर की दूसरी मंजिल की दीवार की चिनाई कर रहा था। उसी दौरान निचली मंजिल में लगी शटरिंग अचानक टूट गई। जिससे दूसरी मंजिल पर काम कर रहा राजमल गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय मिस्त्री को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। लेकिन मिस्त्री को इतनी गहरी चोटें आई थीं कि उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फोलगत में घर की दूसरी मंजिल में काम कर रहा मिस्त्री निचली मंजिल की शटरिंग टूटने से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें