फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मृतक चालक की पत्नी को दिए एक लाख रुपये, बच्चों के नाम की दो लाख की एफडी

Mon, 19 Jan 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हरिपुरधार हादसे में मृत चालक के परिवार को सहायता रा​शि देने पहुंचे यूनियन के सदस्य: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। हरिपुरधार बस हादसे में जान गंवाने वाले चालक बलबीर तोमर के परिवार को अपने स्तर पर आर्थिक मदद करने के लिए निजी बस चालक-परिचालक यूनियन एकजुट होकर उनके घर पहुंची। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कमल ठाकुर ने मृतक चालक की पत्नी को एक लाख रुपये नकद की सहायता सौंपी। साथ ही उनकी बेटी और बेटे के नाम एक-एक लाख रुपये की एफडी करवाई गई।
विज्ञापन

यह राशि बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्राप्त होगी। वहीं, बस हादसे में घायल हुए परिचालक को भी यूनियन की ओर से 58,341 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कमल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। यूनियन द्वारा करीब 3.58 लाख रुपये की राशि एकत्र की गई है, जिसे मृतक के परिवार और घायल परिचालक को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें