फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पेड़ से गिरने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान सुलेमान निवासी केहलारा डाकघर डियुर के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर के समय मवेशियों के चारे के लिए पेड़ की टहनियों को काट रहा था। टहनियों को काटते समय अचानक पांव फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसके चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें