चंबा। शहर के साथ लगते गांव सरू में एक व्यक्ति घर में काम करते वक्त छत से गिरकर घायल हो गया। इससे व्यक्ति को सिर और बाजू में चोटें आई। यह हादसा मंगलवार को हुआ। घायल की पहचान बजरो राम पुत्र ख्यालो राम गांव धबड़े डाकघर सरू जिला चंबा के रूप में हुई।
घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति लेंटर की शटरिंग निकाल रहा था।
इस दौरान उसका पांव फिसला और छत से गिर गया। परिजनों ने उसे फौरन उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गंभीर चोट होने के कारण उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।