फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के एक सौ खिलाड़़ी खेलेंगे शह और मात का खेल

Mon, 29 Jul 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अखंड चंडी पैलेस चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन टीम के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। आयोजक नवजोत जोशी ने बताया कि पिछले दस साल से मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बताया कि प्रतियोगिता में एक सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-25 ओपन, सीनियर और वेटरन ओपन प्रतियोगिता होगी। मुख्यातिथि डॉ. विद्या सागर शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया कि इस तरह के आयोजन से युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ता है। इस मौके पर जितेश शर्मा, चंदन सहगल, अभय सिंह, आशीष धीमान, चंदन चौणा और विशाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें