फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधार कार्ड बनवाने के लिए जाना पड़ रहा 60 किमी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपडाकघर तेलका में नहीं मिल रही लोगों को सुविधा
विज्ञापन

लोगों ने की जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका उपडाकघर में आधार कार्ड बनाने या इसमें संशोधन करने का कार्य ठप पड़ा हुआ है। नतीजतन, तेलका समेत 15 पंचायतों की 25 हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अब 60 किलोमीटर का सफर तयकर चंबा शहर का रुख करना पड़ रहा है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोकमित्र केंद्रों में जब तक आधार कार्ड बन रहे थे, लोगों को काफी हद तक आधार कार्ड बनवाने में सुविधा हुई लेकिन, इस समय लोकमित्र में आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं।
क्षेत्रवासी अछरेश कुमार, राजिंद्र कुमार, मनोज शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कर्म सिंह, राजेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, तिलक राज, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अशोक, विजय कुमार आदि का कहना है कि आधार कार्ड की जरूरत भूमि और राशन कार्ड की ई-केवाईसी, बैंक का खाता खुलवाने, स्कूलों में प्रवेश लेने, छात्रवृत्ति फार्म भरने आदि में रहती है। लेकिन, उप डाकघर में आधार कार्ड न बनने से लोगों को चंबा मुख्यालय जाना पड़ रहा है। लिहाजा, लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपडाकघर के सुपरिटेंडेंट राजीव ने बताया कि उपडाकघर में आधार कार्ड बनाने या संशोधन कार्य के लिए चंड़ीगढ़ स्थित उच्चाधिकारियों से अनुमति और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए पत्र लिखा गया है। जैसे ही अनुमति और पासवर्ड प्राप्त होता है तो आधार कार्ड बनाने सहित इन्हें अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें