फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक को जमानत, न्यायिक हिरासत में भेजे 14 आरोपी

Tue, 12 Mar 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक को जमानत, न्यायिक हिरासत में भेजे 14 आरोपी
विज्ञापन

मेपल पेड़ों के अवैध कटान मामले में न्यायालय में पेश किए गए सभी आरोपी
वन विभाग कह रहा मामले में जल्द कुछ और लोगों की पकड़ने की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा में मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया। यहां से एक व्यक्ति को जमानत मिल गई है। शेष 14 आरोपियों को एक सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, वन विभाग की टीम अवैध कटान में शामिल कुछ और लोगों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।
चंबा-साहो-सिल्लाघ्राट मार्ग पर लुड़ेरा स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट पर वन विभाग की टीम ने मेपल की गांठों के साथ तीन लोगों को वाहन समेत पकड़ा था। इसके बाद वन मंडल चंबा की टीम ने जंगल में मेपल की गांठों को अवैध रूप से काटने समेत सप्लाई करने में उनके साथ शामिल अन्य आठ लोगों को शहर के एक होटल से दबोचा। इस दौरान एक व्यक्ति जमानत मुचलके पर छूट गया। वन विभाग की टीम इनके जरिये सड़क से सात किलोमीटर दूर सनोथा से होते हुए बाडुआ जंगल पहुंची, जहां आरोपियों ने मेपल के पेड़ों की गांठों को अवैध रूप से काटा था। टीम ने पेड़ों की पहचान भी आरोपियों से करवाई। इसके बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छह और आरोपियों को पकड़ा। इसी क्रम में वन विभाग की टीम की ओर से पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया। यहां से एक व्यक्ति को जमानत मुचलके पर रिहा किया। शेष आरोपियों को एक सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि मेपल पेड़ों की लकड़ी के अवैध कटान मामले में पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से एक को जमानत मिल गई है। शेष को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें