फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाम की सैर को निकले बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। शाम को सैर करने के लिए निकले बतोट निवासी एक बुजुर्ग की 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव खाई में गिरा देखा।
इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव खाई से निकाल मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बतोट निवासी 70 वर्षीय टेक चंद पुत्र गोरू राम रोजमर्रा की तरह सोमवार शाम को सैर के लिए घर से निकला था। देर रात तक बुजुर्ग के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। लिहाजा, सभी निराश होकर घर लौट आए।
मंगलवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित खाई में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकलवाकर वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें