फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन

जोत-चुवाड़ी मार्ग पर कुट के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। जोत-चुवाड़ी मार्ग पर एक कार दुर्घटना में 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चुवाड़ी से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान जमीत सिंह (61) निवासी खणी के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान सुरजन सिंह (45) निवासी खणी के रूप में हुई है। ये दोनों बुधवार सुबह नौ बजे कार में सवार होकर भरमौर से कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। जब गाड़ी कुट नामक स्थान पर पहुंची तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चुवाड़ी थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। साथ ही घायल को स्थानीय लोगों की मदद से चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में जमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें