फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी गिरने से झुलसा व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नहाने के लिए पानी गर्म करते हुए एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। लेखराज निवासी बरौर रविवार को सुबह के समय नहाने के लिए चूल्हे पर पानी गर्म कर रहा था। जब वह गर्म पानी से भरे बर्तन को हाथों से उठाने लगा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे पानी का बर्तन नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

गर्म पानी उसके ऊपर गिर गया। इसकी वजह से उसकी बाजू बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां पर उसके जख्मों का उपचार किया गया।
इसके साथ ही चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि गर्म पानी गिरने से झुलसे व्यक्ति की हालत अब पहले से बेहतर है। फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें