फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककिरा में पुलिस ने पठानकोट के व्यक्ति से पकड़ी 355 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ककीरा में पुलिस ने पठानकोट के एक व्यक्ति को 355 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात को पुलिस चौकी बकलोह की टीम ककीरा में सलोढंका के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान फरीद दीन पुत्र खैर दीन निवासी गांव नलोह डाकघर भटवां तहसील धारकलां जिला पठानकोट सामने से आ रहा था। वह गश्त कर रही पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया।
विज्ञापन

इस आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा और बैग की तलाशी की। इसकी तलाशी करने को लेकर पहले आरोपी आनाकानी करने लगा। मगर पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो, उसमें 355 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही उसके खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि ककीरा में 355 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें