चंबा। सावन माह के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही। सुबह से लेकर दोपहर तक भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लाईनों में खड़े दिखे। चंद्रशेखर मंदिर साहो, मणिमहेश मंदिर भरमौर और लक्ष्मीनारायण मंदिर में शिव भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। इसके अलावा मुगला, करियां, रजेरा, सपड़ी, बालू, परेल सहित अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्त संजय शर्मा, शम्मी कुमार, योगराज, मनोज कुमार, राज कुमार, सुनील और महिंद्र सिंह ने बताया कि सावन भगवान शंकर को सबसे ज्यादा प्रिय माना गया है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि इस माह में शिव की पूजा करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यही वजह है कि सावन माह में शिव भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं।