भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान जन्माष्टमी स्नान में भरमाणी माता में स्थापित दानपात्रों में करीब 2 लाख 96 हजार चढ़ावा चढ़ा है। बीते बुधवार को यह गणना की गई थी।
तहसीलदार तेज सिंह ने बताया कि भरमाणी माता मंदिर में चार दानपात्र रखे गए थे। इनमें छोटे न्हौण के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावा चढ़ाया गया है। पवित्र मणिमहेश यात्रा का संचालन मणिमहेश न्यास करता है। यात्रा के दौरान न्यास की ओर से अलग-अलग पड़ाव पर दानपात्र रखे हैं। यात्रा के समापन के बाद चढ़ावे की गिनती की जाती है। संवाद