फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन मित्र भर्ती में चयनित 19 वन बीटों के अभ्यर्थियों को भेजे ऑफर पत्र

Sun, 16 Mar 2025 04:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। वन परिक्षेत्र लोअर चंबा के तहत आने वाली 19 वन बीटों पर चयनित हुए वन मित्रों को विभाग की तरफ से ऑफर पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस पत्र के मुताबिक यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारण वश नौकरी नहीं करना चाहता है तो वह ज्वाइनिंग से मना कर सकता है। किसी के मना करने पर वेटिंग लिस्ट में रखे गए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। फिलहाल शनिवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को ये पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इस पत्र में विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया है। उन्होंने चयनित युवाओं को यह भी बताया कि उनका कार्य क्या होगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 16 से लेकर 30 अप्रैल तक इन अभ्यर्थियों को अपनी ज्वाइनिंग देनी होगी। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन मित्र की भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों को ऑफर पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें