फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होली बाजार में कब्जाधारियों की जमीन की हुई निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने सप्ताह पूर्व जारी किए हैं 43 कब्जाधारियों को नोटिस
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की अगुवाई में मौके पर पहुंची विभागीय संयुक्त टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
होली(चंबा)। होली बाजार में निशानदेही के बाद अब अवैध कब्जों की फेहरिस्त बढ़ने लगी है। आलम यह है कि दुकानों से लेकर तीन मंजिला मकान तक अवैध कब्जे के दायरे में आए हैं, ऐसे में विभागीय आदेशानुसार कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान भी समेटना शुरू कर दिया है। ये दुकानदार किसी भी सूरत में अधिक नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं। मंगलवार को होली बाजार के बीचोंबीच दिनभर निशानदेही का क्रम बदस्तूर जारी रहा। अब बुधवार से कब्जाधारियों की ओर से अपने कब्जे न हटाए जाने पर विभागीय पीला पंजा भी चल सकता है। खैर, संयुक्त कार्रवाई ने कब्जाधारियों की नींद उड़ा दी है।
गौर रहे कि होली बाजार में 43 अवैध कब्जा धारियों की जमीनों की पैमाइश सोमवार को हो चुकी है। इसके बाद मंगलवार को कब्जाधारियों की डिमांडनुसार जमीनों की निशानदेही का क्रम आरंभ हुआ।
विज्ञापन

गौर रहे कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार सड़कों के साथ अतिक्रमण को गिराने को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग होली की ओर से होली बाजार के 43 कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर अपने कब्जों को स्वयं तोड़ने के लिए चेताया जा चुका है। बावजूद इसके समयावधि पूर्ण होने के बाद भी कब्जों को न गिराए जाने और समयावधि पूर्ण होने पर सोमवार को नायब तहसीलदार होली, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दुकानदारों और ग्रामीणों की ओर से उनके कब्जे गिराने से पूर्व जमीनों की पैमाइश करने का हवाला दिया गया। खैर, लोगों की मांग पर नायब तहसीलदार के आदेशानुसार जमीनों की निशानदेही की गई। इस दौरान दुकानों से लेकर तीन मंजिला मकान भी अवैध कब्जों में आते प्रतीत हुए हैं। मंगलवार को निशानदेही के क्रम में नायब तहसीलदार, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार होली प्रकाश चंद ने बताया कि लोगों की मांग के अनुसार मंगलवार को जमीनों की निशानदेही की गई। बताया कि बुधवार को जमीनों की निशानदेही के बाद पीला पंजा भी चल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें