फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले ही सदन में पलटे दो फैसले मल्याणा में नहीं बनाएंगे आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस शासित नगर निगम ने अपने पहले ही सदन में भाजपा के दो बड़े फैसले पलट दिए। शहर के मल्याणा में गरीबों के आशियाने और आईजीएमसी के पास कंपोस्टिंग प्लांट लगाने का फैसला पलट दिया है। नगर निगम सदन में मल्याणा से कांग्रेस पार्षद शांता वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि शनान में गरीबों के आशियाने न बनाए जाएं, यहां कॉलेज भवन का निर्माण प्रस्तावित है। ऐसे में आशियाने दूसरी जगह बनाए जाएं। इस पर भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार और कल्याण धीमान ने विरोध जताया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यहां पहले से कॉलेज भवन प्रस्तावित था। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि ये आशियाने कृष्णानगर में भी बन सकते हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी कहा कि निगम अपनी जमीन पर ये आशियाने कृष्णानगर में बना सकता है। इस पर दोनों पार्षद भी सहमत हो गए। पार्षद बिट्टू बोले कि यह सही फैसला है, उनके वार्ड के लोग मल्याणा जाना भी नहीं चाहते। आईजीएमसी के पास कंपोस्टिंग प्लांट लगाने के प्रस्ताव पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने आपत्ति जताई। कहा कि नगर निगम अपनी जमीन पर ये प्लांट बना रहा है। दूसरी ओर स्मार्ट सिटी से 3.50 करोड़ रुपये भी ठेकेदार को दे रहे हैं। इसका क्या फायदा। यह शहर से बाहर शिफ्ट होना चाहिए। इस जगह का बेहतर इस्तेमाल होना चाहिए। इसके बाद सदन ने भी प्लांट शिफ्ट करने को अपनी सहमति दी। भाजपा शासित निगम ने प्लांट को इस जगह लगाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


पहले सदन में ही फ्रंटफुट पर मेयर
विपक्षी कराए शांत, बजट भी लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नगर निगम में अपने पहले ही सदन की अध्यक्षता करते हुए महापौर सुरेंद्र चौहान फ्रंटफुट पर दिखे। विपक्षी पार्षदों ने टारिंग और सफाई को लेकर सवाल उठाए, जिसका मेयर ने जवाब देकर उन्हें शांत किया। साथ ही अफसरों को भी इनकी समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में ही महापौर ने ग्रामीण विकास मंत्री और शहरी विधायक से बजट भी मांग लिया। कहा कि यह सदन दोनों विधायकों से शहर के काम के लिए पैसा चाहता है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शहर के जो भी प्रस्ताव उनके पास आएंगे, वे पास किए जाएंगे। सदन पैसे की चिंता न करे। शहरी विधायक हरीश जनारथा भी पीछे नहीं रहे और कहा कि विधायक निधि के तहत करीब दो करोड़ रुपये या जो भी पैसा उनके पास होगा वह शहर के विकास पर ही खर्च होगा। नगर निगम को पैसों की कमी नहीं आएगी। इसके बाद महापौर ने सभी पार्षदों को अपने वार्ड का एक एक प्रस्ताव तैयार करने और फिर सीएम के पास चलने का न्योता दिया। कहा कि सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, तभी शहर का विकास होगा। उप महापौर उमा कौशल ने भी महापौर का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें