चंबा। चंबा कॉलेज में एनएसयूआई इकाई ने देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान और देशभक्ति को नमन किया।
इस कार्यक्रम में एनएसयूआई इकाई चंबा के अध्यक्ष आर्यन भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और संघर्ष देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। संवाद