चंबा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सम्बियाल ।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री को राजपूत कल्याण सभा की ओर से भेंट की गई पगड़ी न पहनने पर राजपूत कल्याण सभा मुखर हो गई है। सभा ने एकमत से निर्णय किया है कि मिंजर मेले के दौरान मुख्यातिथि को पहनने के लिए सालों से भेंट की जाने वाली पगड़ी अब रघुनाथ को भेंट की जाएगी।
राजपूत कल्याण सभा चंबा के पदाधिकारियों ने एलान किया है कि अब आगामी समय में होने वाले मिंजर मेले में मुख्यातिथि को पगड़ी भेंट नहीं करेंगे। सभा की ओर से दी जाने वाली पगड़ी अब भगवान रघुनाथ के चरणों में अर्पित करेंगे। यह बात सभा के अध्यक्ष नरेंद्र संबियाल ने चंबा में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। पत्रकारों से बातचीत में संबियाल ने कहा कि यह प्रथा रही है कि मिंजर मेले के मौके पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा में मुख्यातिथि को सभा द्वारा पगड़ी भेंट की जाती रही है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभा द्वारा भेंट की गई पगड़ी को नहीं पहना। इससे सभा के पदाधिकारियों को ठेस पहुंची है। अब वे मिंजर मेले में मुख्यातिथि को कभी पगड़ी भेंट नहीं करेंगे।