फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब नहीं थमेंगे बसों के पहिये, चंबा डिपो में पहुंची कलपुर्जों की खेप

Mon, 03 Jun 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा की सड़कों पर अब एचआरटीसी बसों के पहिये नहीं थमेंगे। परिवहन निगम के चंबा डिपो में कलपुर्जों की खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन

डिपो में कलपुर्जों की खेप पहुंचने से खराब पड़ी बसों की मरम्मत हो सकेगी। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी। कलपुर्जों की कमी के कारण परिवहन निगम की बसें रोजाना कहीं न कहीं खराब हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलपुर्जों की खेप आने से मरम्मत के लिए खड़ीं 30 सरकारी बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि निगम के चंबा डिपो में लंबे समय से कलपुर्जों की कमी चल रही है। इस कारण बीते छह माह से विभिन्न रूटों पर बसें खराब हो रही हैं। कलपुर्जों की कमी के कारण 30 बसें मरम्मत के इंतजार में खड़ी हैं। रूट प्रभावित न हों, इसके लिए निगम प्रबंधन ने लंबी दूरी के रूटों की बसें भी लोकल रूटों पर चलाने की व्यवस्था की थी। बीते दिनों से चंबा डिपो में कलपुर्जों की खेप अब धीरे-धीरे पहुंचनी शुरू हो गई है। कलपुर्जों की खेप आने पर खराब बसों की मरम्मत कर उन्हें रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि कलपुर्जों का कुछ कोटा चंबा डिपो में आ गया है। धीरे-धीरे कलपुर्जों की सप्लाई आ रही है। बसों को ठीक तरह से चेक कररके रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें