फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब जापानी फल से महकेंगे चंबा के बगीचे

Fri, 12 Dec 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अब चंबा जिले के बागवानों के बगीचे जापानी फल से महकेंगे। ऊटीप क्षेत्र के बागवान चैन सिंह के बगीचे में इसका ट्रायल सफल हुआ है। अब अच्छी पैदावार और बेहतर दाम मिलने से अन्य बागवान भी जापानी फल के पौधों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागवान चैन सिंह ने बताया कि जापानी फल का आकार बेहतर है। स्वाद भी बेहतरीन और बाजार में दाम भी ऊंचे मिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जापानी अखरोट और कीवी के पौधे भी लगाए हैं, जिनमें भी फल आना शुरू हो गए हैं। उनकी यह सफलता अन्य बागवानों के लिए भी नई उम्मीद लेकर आई है।
उधर, जापानी फल में बागवानों की बढ़ती रुचि को देखते हुए उद्यान विभाग चंबा ने कुल्लू से 600 जापानी फल के पौधे मंगवाए हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह का कहना है कि जितनी मांग आएगी, उसके हिसाब से पौधों की सप्लाई भेजी जाएगी। बागवानों की रुचि को देखते हुए यह फल चंबा में तेजी से विस्तार कर सकता है।
विज्ञापन

जापानी फल के पौधों की मांग मुख्य रूप से चंबा, भटियात, मैहला और सलूणी क्षेत्रों से आई है। सेब, नाशपाती के मुकाबले जापानी फल का रेट अधिक है, इसलिए भी बागवानों की रुचि इसमें बनी है।
डॉ. शाह का मानना है कि अगर उत्पादन स्थिर रहा तो आने वाले वर्षों में चंबा जापानी फल के लिए एक प्रमुख जोन बन सकता है। पौधों की पहली खेप जल्द ही चंबा पहुंचेगी। बागवानों को समय पर पौधे उपलब्ध करवाने की तैयारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें