फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब जब्त की गई रेहड़ियों को वापस नहीं करेगी नगर परिषद

Wed, 15 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर से जब्त की गईं रेहड़ियों को नगर परिषद वापस नहीं करेगी। बार-बार हिदायत और चालान काटने के बावजूद रेहड़ी-फड़ी धारक आए दिन बिना अनुमति रेहड़ी और फड़ी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे जहां सड़क सिकुड़ रही है, वहीं राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने अब सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। साथ ही कहा है कि बार-बार निर्देशों की अवहेलना करने वाले बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के चालान नहीं काटे जाएंगे, बल्कि उनकी रेहड़ियां जब्त कर ली जाएंगी। इन्हें फिर वापस नहीं किया जाएगा।
बीते मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल के आदेश पर नगर परिषद के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने टीम के साथ चंबा शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पोस्ट ऑफिस से लेकर अस्पताल क्षेत्र तक बिना परमिट लगाई गईं पांच रेहड़ी-फड़ियों को जब्त किया। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। अब नगर परिषद ने जुर्माना देने पर उन्हें रेहड़ियां वापस नहीं देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर में नगर परिषद की अनुमति के बिना रेहड़ी-फड़ियां लगाई जा रही हैं। इससे लोगों को चलने में काफी परेशानी होती है। अतिक्रमण के चलते सड़कें भी सिकुड़ रही हैं। रेहड़ियों के बीचोबीच से गुजरते समय दो पहिया वाहनों के चलने से राहगीरों को दुर्घटना का भय रहता है। हालांकि, नगर परिषद बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद ये लाेग दोबारा वहीं सामान सजा लेते हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद चंबा की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने कहा कि बिना परमिट जो रेहड़ियां और टेबल जब्त किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें