फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब सरकारी अस्पतालों में रात को होंगे औचक निरीक्षण

Thu, 16 Oct 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ अब गायब नहीं हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को रात में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि वह स्वयं किसी भी अस्पताल का रात को औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान यदि कोई डॉक्टर या अन्य स्टाफ ड्यूटी से नदारद मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह निर्देश तीसा अस्पताल में सामने आए विवाद के बाद दिए हैं। अब खंड चिकित्सा अधिकारी अपने परिक्षेत्र में आने वाले नागरिक अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रात्रि निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले शायद ही किसी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रात को किसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया हो। ऐसे में यह कदम मरीजों को रात में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को देखा जा सकेगा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि रात को वह सभी सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे। यही निर्देश उन्होंने सभी बीएमओ को भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें