फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीपीएल के लिए अब 25 तक पंचायतों में जमा करवाएं आवदेन

Thu, 15 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बीपीएल चयन के मापदंडों में संशोधन से अधिक लोगों के इस सूची में शामिल होने की उम्मीद बंध गई है। विकास खंड तीसा में इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई। अब निर्देशों के मुताबिक 25 जनवरी तक पंचायत कार्यालय में लोग बीपीएल के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास खंड तीसा में पहले कुल 9424 बीपीएल परिवार दर्ज थे। इस बार प्रथम चरण में 878 परिवारों का चयन किया गया था। अब द्वितीय चरण में 1368 नए परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
उपमंडल अधिकारी चुराह राजेश कुमार ने बताया कि बीपीएल चयन की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार पारदर्शी तरीके से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही परिवार बीपीएल सूची में शामिल किए जाएंगे, जो निर्धारित समावेशन मानदंडों को पूरा करते हों और बहिष्करण नियमों के तहत न आते हों।
विज्ञापन

एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि पात्र परिवारों को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें और अपात्र आवेदनों को सूची में शामिल न होने दें, ताकि योजना का लाभ सही जरूरतमंदों तक पहुंच सके। आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, भूमि एक बीघा से कम होने का पटवारी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें