फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुटिया के बजाय अब नए बने भवन में पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला जमुहार में निरीक्षण के लिए पहुंची ​शिक्षा विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुम्हार के बच्चों को अब मंदिर की कुटिया में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को जल्द अपना भवन मिलेगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में विभागीय टीम ने निरीक्षण किया और स्कूल भवन की व्यवस्था जांची। यह भवन काफी समय पहले बना है। बहरहाल, हाल ही में इस भवन का मरम्मत कार्य करवाया गया है। इस पर करीब तीस लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी न होने से यह शिक्षा विभाग के हैंडओवर नहीं हुआ था। ऐसे में अब इसे शिक्षा विभाग के नाम करने की कवायद शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार भवन में चार कमरे बने हैं। स्कूल में 35 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब जल्द ही उन्हें अपना भवन मिलेगा।
गौरतलब है कि जुम्हार स्कूल के विद्यार्थी मंदिर की कुटिया में पढ़ाई करने को मजबूर थे। करीब चार दशकों से यह स्कूल मंदिर के समीप ही चल रहा है। बहरहाल, अब भवन मिलने को लेकर रास्ता साफ होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण कर स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिएं। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिनेश राठौर ने बताया कि भवन का निरीक्षण किया गया। कहा कि जल्द ही अब यह भवन शिक्षा विभाग के नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने कहा कि टीम को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। आगामी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए भवन में कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें