फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब टाट-पट्टी नहीं डेस्क पर पढ़ाई करेंगे तेलका स्कूल के विद्यार्थी

Thu, 26 Dec 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका स्कूल में विद्या​र्थियों के बैठने के लिए पहुंचे डेस्क। संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अब विद्यार्थी टाट-पट्टी पर नहीं बैठेंगे। अमर उजाला में प्राथमिकता के आधार पर खबर प्रकाशित होने पर अब बैकवर्ड सब एरिया प्लान के जरिये विद्यालय को 209 डेस्क मिले हैं। विद्यालय में शिक्षारत पहली कक्षा से लेकर जमा दो कक्षा के 426 विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इसका लाभ मिलेगा। विद्यालय को डेस्क मिलने पर अभिभावकों को अब तक ठंड में स्कूल में बच्चों के टाट पर बैठने की चिंता नहीं सताएगी।
विज्ञापन

जिला में लंबे समय से पड़ने वाली कड़ाके की ठंड में शिक्षा विभाग के उदासीन रवैया तेलका विद्यालय के विद्यार्थियों पर भारी पड़ता रहा है। घर से स्कूल पहुंचने तक तो विद्यार्थी ठंड में ठिठुरते रहे। लेकिन, स्कूल पहुंचने के बाद भी विद्यार्थियों को मजबूरन टाट-पट्टी पर बैठकर ही कक्षाएं लगानी पड़ती थीं। अभिभावक राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के अलावा विद्यार्थियों को बैठने के लिए डेस्क तक की व्यवस्था न होना उन पर भारी पड़ रही हैं। कई बार एसएमसी के जरिये भी प्रस्ताव पारित कर भेजे गए। बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

इतना ही नहीं, बीते दिनाें तेलका स्कूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उपायुक्त चंबा के समक्ष भी अभिभावकों ने डेस्क न होने की मांग उठाई। जिस बारे शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के बाद अब आखिरकार बैकवर्ड सब एरिया प्लान के जरिये डेस्क मिले हैं। इससे विद्यार्थियों समेत स्कूल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि बैकवर्ड सब एरिया प्लान के तहत विद्यालय को 209 डेस्क मिले हैं। आगामी सत्र से विद्यार्थियों को अब टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें