फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में अब मुफ्त होंगे टूटी हड्डियों के ऑपरेशन

Sat, 03 Aug 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की हड्डी रोग ओपीडी में चेकअप करवाने के लिए खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक साल के बाद टूटी हड्डी वाले मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। मरीजों को आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड होने के बावजूद पैसे देकर टूटी हुईं हड्डियों का इलाज करवाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड को मान्य नहीं किया जा रहा था। इस वजह से मरीजों को 50 से 80 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। टूटी हड्डी को जोड़ने में इस्तेमाल होने वाली प्लेटें काफी महंगी होती हैं। एक वर्ष पहले मरीजों को ये प्लेटें हिमकेयर कार्ड से मुफ्त मुहैया करवाई जा रही थीं। इसके बाद हड्डी रोग विभाग में ये प्लेटें उपलब्ध करवाने वाली कंपनी से करार टूट गया। इसके चलते कंपनी मरीजों से नकद पैसे लेकर इन प्लेटों को मुहैया करवा रही थी।। इससे जिले के हड्डी रोग के मरीज परेशान थे। डॉक्टर भी चाहकर मरीजों का मुफ्त इलाज नहीं कर पा रहे थे। जो प्लेटें टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए डाली जाती हैं, उन्हें मरीजों को पैसे देकर ही खरीदना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। कुछ दिन से मरीज चिकित्सा अधीक्षक के पास भी समस्या को लेकर पहुंच रहे थे। उन्होंने मरीजों की समस्या का समाधान करने के लिए कड़ा संज्ञान लिया और कंपनी को बुलाकर हिमकेयर और आयुष्मान में मुफ्त प्लेटें मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए कंपनी के साथ प्रबंधन ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब मरीजों को ऑप्रेशन से पहले 50 से 80 हजार रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि हड्डी रोग विभाग में मरीजों को प्लेटें खरीदने के लिए अब हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को ये प्लेटें मुफ्त मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें