चंबा मिंजर मेला प्रतियोगिता में थांग तां मुकाबले के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला थांगटा प्रतियोगिता का आयोजन ऐतिहासिक चंबा चौगान में किया गया। सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्यातिथि थे।
प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी विशेष अतिथि थे। प्रतियोगिता में 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर वर्ग में वरुण जरयाल ने स्वर्ण और शिवांश ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में अंशुल ने स्वर्ण, सक्षम ने रजत और कार्तिक चौहान ने कांस्य पद जीता। वरिष्ठ वर्ग में कार्तिकेय कटोच ने स्वर्ण और अर्जुन ठाकुर ने रजत पदक जीता। यह जानकारी प्रशिक्षक भुवनेश सिंह कटोच ने दी। संवाद