फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब चंबा में पीलिया की दस्तक, हरदासपुरा में एक साथ छह मामले

Wed, 03 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मूसलाधार बारिश की तबाही के बाद अब चंबा पर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। शहर के साथ लगते हरदासपुरा मोहल्ले में पीलिया के छह नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। सभी मरीजों का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण पेयजल स्रोतों में गंदगी और पाइपों से रिसाव के चलते संक्रमण फैला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि हरदासपुरा में पीलिया के मामले सामने आए हैं। विभाग ने स्वास्थ्य टीम को तुरंत क्षेत्र में भेजने के निर्देश दिए हैं, जो घर-घर जाकर जांच और जागरूकता का कार्य करेगी। साथ ही कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर और आशा वर्कर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे मोहल्ले के लोगों को बचाव के तरीके समझाएं और सतर्क रहने को कहें। विभाग की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि क्षेत्र में बारिश के दौरान कई स्थानों पर जल आपूर्ति लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं या उनमें रिसाव हो रहा है। इससे पेयजल में संक्रमण की आशंका है।
विज्ञापन


ऐसे करें पीलिया से बचाव
मेडिकल कॉलेज चंबा के डॉक्टरों की सलाह:
पानी उबाल कर पिएं
गली-सड़ी सब्जियां न खाएं
खाना खाने और बनाने से पहले हाथ धोएं
शौच के बाद साबुन से हाथ धोना अनिवार्य
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान दें
यह संक्रमण मौसमजनित है, लेकिन सावधानी और जागरूकता से इससे बचा जा सकता है। हमारी टीम क्षेत्र में भेजी जा रही है। सभी लोग सुरक्षित पानी का प्रयोग करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। डॉ. विपिन ठाकुर, सीएमओ चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें