फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब फसलों की बीमारी का खुद पता लगा सकेंगे किसान

Sun, 18 Aug 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के किसान अब मोबाइल एप से फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को एआई-आधारित राष्ट्रीय नाशी जीव निगरानी प्रणाली लांच की है।
विज्ञापन

इस प्रणाणी के जरिये किसानों को 95 फीसदी सही सलाह मिलेगी। किसानों की सुविधा के लिए कीट मैनेजमेंट सिस्टम की मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध करवाई गई है। इसे किसान मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। घर बैठे फोन का उपयोग कर कीटों को नियंत्रित करने के लिए इस प्रणाली या इस सिस्टम के पीछे बैठे कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से जानकारी ले सकते हैं। फसलों को कीट और बीमारियों से बचाने के लिए सही मात्रा और सही समय पर सही कीटनाशक का स्प्रे करना आवश्यक है। यदि कीटों पर अनजाने में कीटनाशक स्प्रे कर दिया जाए तो और भी नुकसान हो जाता है।
गौरतलब है कि जिले में लगभग 72,000 किसान हैं। कृषि अधिकारियों को सभी किसानों तक पहुंचना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। किसान इस एप में अपनी फसल का फोटो अपलोड कर खुद पता लगा सकते हैं कि उनकी फसल में क्या बीमारी लगी है। अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी कृषि अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कुलदीप धीमान ने कहा कि 15 अगस्त को केंद्र सरकार ने एआई-आधारित राष्ट्रीय नाशी जीव निगरानी प्रणाली लांच की है। कहा कि किसान मोबाइल एप से फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें