फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब स्थानीय स्तर पर सेवाएं देंगे लंबे रूटों पर चलने वाले चालक

Thu, 17 Oct 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो में लंबे रूटों के चालक अब स्थानीय रूटों पर अपनी सेवाएं देगे। निगम प्रबंधन ने विभिन्न रूटों पर चलने वाले चालकों की अदला-बदली की है।
विज्ञापन

लगभग बीस लंबे रूटों पर सेवाएं देने वाले चालक अब स्थानीय रूटों पर बसें चलाते नजर आएंगे। दरअसल, लंबे रूटों पर चलने वाली बसों के दुर्घटनाओं के मामले बढ़ने के बाद निगम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। ऐसे में लोकल रूटों पर बसें दौड़ाने वाले चालकों को लंबे रूटों पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि चंबा डिपो से बीस से अधिक बसें लंबे रूटों पर चलती हैं। करीब 190 बसें लोकल रूटों पर चलाई जा रही हैं। बीते दिनों लंबे रूटों की बसों में तकनीकी खराबी आने से कई बार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में उन बसों के लगभग बीस चालकों को लोकल रूटों पर भेज दिया गया है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि लंबे रूटों के लगभग बीस तक चालक अब लोकल रूटों पर सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें