फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जाएंगे आयुष

Thu, 17 Oct 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नौवीं कक्षा के छात्र आयुष ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

आयुष मंडी जिले के धर्मपुर में होने वाले माइनर गेम्स टूर्नामेंट में चंबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 20 अक्तूबर तक चलेगी। आयुष के चयन से उनके परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है।
आयुष ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य नरेश चंदेल ने आयुष, उनके माता-पिता और स्कूल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुष की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कहा कि यह सफलता आयुष की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें