फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब रावी में नहीं गिरेगी गंदगी

Fri, 18 Aug 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहरी क्षेत्र की गंदगी अब रावी नदी में नहीं गिरेगी। इसके लिए नगर परिषद चंबा की ओर से व्यापक योजना तैयार की गई है। योजना के तहत नगर परिषद की ओर से रावी नदी के समीप हॉट स्पॉट कूड़ा क्षेत्र में इंटरलिंक चेन क्रेट लगाए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस कार्य में करीब पांच लाख की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद की ओर से शहर के 11 वार्डोें में जगह चिह्नित की जा रही है जहां चेन लगाई जाएगी। चेन क्रेट के भीतर ही कूड़ा रहेगा और रावी में नहीं गिरेगा। दरअसल, शहरी क्षेत्र में कई जगह ऐसी हैं जहां लोग कूड़ा फेंकते हैं। यह कूड़ा रावी में जा गिरता है। इससे रावी का पानी प्रदूषित हो रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की योजना शुरू की गई है। हालांकि, काफी लोग इसमें नगर परिषद का सहयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां अभी भी रावी के किनारे कूड़ा-कर्कट फेंका जा रहा है जो सीधा रावी में गिर रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद पहल करने जा रही है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंटरलिंक चेन रावी नदी के समीप हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लगाई जाएगी। इसके लिए प्रयास जारी है। कहा कि टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें