फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब बघेरन में भी होगा बच्चों का टीकाकरण

Fri, 01 Nov 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत हेल्थ वेलनेस सेंटर बघेरन में अब नवजात बच्चों का टीकाकरण आसानी से हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थीं कि हेल्थ वेलनेस सेंटर बघेरन में बच्चों का टीकाकरण नहीं होता है।
विज्ञापन

महिलाओं को बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए पैदल कई मीलों चल कर हेल्थ वेलनेस सेंटर भड़ियाकोठी पहुंचना पड़ता है। इसके बाद महिलाओं को बच्चों को गोद में उठाकर खड़ी चढ़ाई चढ़ कर लौटना पड़ता है। इससे महिलाओं की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं। शिकायतों की जांच करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हेल्थ वेलनेस सेंटर भड़ियाकोठी पहुंचे। यहां व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके उपरांत सीएमओ बघेरन हेल्थ सब सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पाया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर में सीएचओ और हेल्थ वर्करों के पद रिक्त होने के कारण बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाता है। इसके अलावा हेल्थ वेलनेस सेंटर भड़ियाकोठी में भी एक ही तिथि में टीकाकरण होने और बघेरन के महज एक या दो बच्चों के टीकाकरण के कारण टीम यहां नहीं पहुंच पाती है। लिहाजा, सीएमओ ने आगामी समय में दोनों हेल्थ वेलनेस सेंटरों में टीकाकरण की तिथि को बदलने समेत विभाग के उच्चाधिकारियों को रिक्त पदों के बारे में अवगत करवाने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने हेल्थ वेलनेस सेंटर मंगला का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, सुरक्षित मातृत्व अभियान, टीकाकरण क्षय रोग कार्यक्रम का आकलन किया। हेल्थ वेलनेस सेंटर मंगला में सुरक्षा दीवार न होने का मामला भी प्रकाश में आया। उन्होंने पंचायत प्रधान से मिलकर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा दीवार लगाने की बात कही। इसके लिए पंचायत स्तर पर पैसा स्वीकृत हो गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे एस भारद्वाज, श्रीमती हेमलता स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मनीषा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

चंबा में भरमौर की गरोला पंचायत के स्वाई ककरी गांव में मकान में लगी आग से क्षतिग्रस्त मकान और उठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें