फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़े का शुल्क न देने पर 5 दुकानदारों और मकान मालिकों को थमाए नोटिस

Wed, 16 Oct 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कूड़ा शुल्क जमा न करवाने पर नगर परिषद ने पांच दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। कूड़े का शुल्क जमा नहीं करवाने पर यह कार्रवाई की गई है। नगर परिषद ने यह भी हिदायत दी है कि जल्द से जल्द कूड़े का शुल्क कार्यालय में जमा करवाएं। अन्यथा उनके बिजली और पानी की सप्लाई भी काटी जा सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर सहित 11 वार्डों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हर दिन टनों के हिसाब से कूड़ा उठाते हैं। इसका शुल्क लगभग पचास से सौ रुपये तक रहता है। ऐसे में जब कूड़े का शुल्क देने की बारी आई तो मकान मालिक और दुकानदार पीछे हट रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद ने उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। बीते दिनों भी नगर परिषद ने बीस लोगों नोटिस जारी किए थे। उसके बाद लोगों ने कूड़ा और उसका शुल्क देना शुरू कर दिया। नगर परिषद ने साफ किया है कि व्यवस्था का पालन न करने वालों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा।
उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शहर के जो लोग और दुकानदार कूड़े का शुल्क नहीं दे रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन लोगों ने कूड़े के शुल्क का भुगतान नहीं किया है। उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जल्द कूड़े के शुल्क का भुगतान नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें