फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में 3 कुत्तों ने 20 लोगों को बुरी तरह नोचा लोगों ने मार डाला एक कुत्ता, महिला टांडा रेफर

Wed, 16 Oct 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर में लोगों में उस समय अफरा-तफरा मच गई, जब बाजार में राहगीरों पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। पुराने बस स्टैंड से लेकर मेडिकल कॉलेज तक तीन लावारिस कुत्तों ने बीस लोगों को नोचकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक महिला को टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। नगर परिषद ने कुत्तों को मारने के लिए टीम भेज दी है। लोगों का कहना है कि तीनों कुत्ते पागल हो गए थे। इनके रास्ते में जा भी आया, इन्होंने उसे काट लिया। उधर, इस घटना के बाद शहर के लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग घर से निकलने से भी कतराने लगे हैं। लोग कुत्ते के हमले से घायल होने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

यहां उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कुत्ते के हमले में घायल नीशू कुमारी, कुलदीप, युदनंदिनी, नीतिश, ज्योति, कनिका, कृष्णा, अजहर, खेम राज, धर्म चंद, अनिल, मलकीत सिंह और योगराज ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में बुधवार सुबह वे सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनके ऊपर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक बाजार में ये कुत्ते कहां से आ गए।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों के रास्ते में जो भी आया, उन्होंने उसे काट लिया। लोग खुद को कुत्तों से बचाने के लिए बाजार की दुकानों में भागते नजर आए। कई लोग इन कुत्तों को हाथ में डंडा लेकर उन्हें भगाते नजर आए। जैसे ही नगर परिषद को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अपने कर्मचारियों को इन लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए भेजा। दो कुत्ते शहर की गलियों से भागते लापता हो गए।

इनका कर्मचारियों को कुछ पता नहीं चल पाया है। बाजार में लोगों को काटने वाले एक लावारिस कुत्ते को लोगों की भीड़ ने डंडों और पत्थरों से हमला कर मार दिया। उधर, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज चंबा डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि लावारिस कुत्तों के काटने के बाद करीब बीस लोग अस्पताल पहुंचे थे। इन सभी लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि पागल कुत्तों को मारने के लिए टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें