फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढाबों में घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल पर 5 ढाबा मालिकों को भेजे नोटिस

Wed, 15 Apr 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने की कार्रवाई, ढाबा मालिकों से लिया जाएगा जवाब
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान बरामद किए थे पांच घरेलू गैस सिलिंडर, किया जाएगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के पांच ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने पर यह कार्रवाई संबंधित विभाग ने की है।
विभाग ने इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया है। दुकानदारों को तय समयावधि के भीतर अपना जवाब देना होगा। मामले में अपना जवाब न देने वाले ढाबा मालिकों पर विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद ढाबों में व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने के कारणों की छानबीन करना है।
विज्ञापन

इसी माह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विभागीय टीमों ने शहर के ढाबों, होटलों और रेस्तरां में दबिश दी थी। करीब पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए थे। दुकानदारों को निर्देश दिए थे कि वे घरेलू के बजाय काॅमर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग दुकानों में करें। ढाबों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। विभाग समय-समय पर दुकानदारों को इस बारे में निर्देश देता है मगर दुकानदार व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे हैं। विभाग की ओर से जब्त किए सिलिंडरों को लौटाने के लिए अब संबंधित ढाबा मालिकों से जहां जवाब लिया जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि इसी माह औचक निरीक्षण के दौरान पांच घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए थे। ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें