फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किस्तें न चुकाने पर 220 ऋण धारकों को नोटिस

Wed, 30 Sep 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम चंबा ने ऋण की किस्तें जमा न करवाने वाले करीब 220 ऋण धारकों को नोटिस जारी किए हैं। निगम ने लंबित किस्तें जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में अदायगी न करने पर संबंधित ऋण धारकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार निगम विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान पर करीब 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाता है।
इससे लाभार्थी दुकान, व्यवसाय या वाहन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। ऋण लेने के बाद निर्धारित समय पर किस्तें जमा करवाना जरूरी है लेकिन 220 ऋण धारकों की दो से तीन माह की किस्तें लंबित हैं। इसी के चलते निगम ने बकाया राशि की वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। लंबित राशि पर नियमानुसार दंड ब्याज भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

ऋण न चुकाने वाले लोगों को 15 दिन में लंबित किस्तें जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ये वे ऋण धारक हैं, जिन्होंने दो से तीन माह से किस्तों की अदायगी नहीं की है। -सौरभ, प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें