फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सौ बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा-द्वितीय के 700 बिजली उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि विद्युत उपभोक्ता बिना विलंब ऑनलाइन बिलों का भुगतान करें। यदि बिजली उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैैं तो उनका बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस तरह के आदेश जारी करने का मकसद उपभोक्ताओं से बिल के रूप में फंसी राशि निकलवाना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने करीब 17 लाख रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में वसूलनी है। लेकिन, उपभोक्ताओं ने दो-तीन माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। इससे बिजली बोर्ड की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर है। ऐसे में बोर्ड ने उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे काउंटर पर आने के बजाय ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करें। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार का कहना है कि सात सौ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। कहा कि उपभोक्ता जल्द ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें