फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली बिल जमा न करवाने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान न करने पर अस्थायी तौर पर कटेगी बिजली
विज्ञापन

170 डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाया है बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा-द्वितीय ने बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उपमंडल के तहत 170 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने के बाद उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के भीतर अपना लंबित बिल जमा करवाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पहले भुगतान का अवसर देना है जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि नोटिस जारी होने के बाद भी उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करवाते हैं तो विद्युत बोर्ड के प्रावधानों के अनुसार संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बकाया राशि की वसूली के लिए भी नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल चंबा- द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करीब 170 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें