फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में चार ठेकेदारों के टेंडर रद्द, 41 हजार की धरोहर राशि जब्त

Tue, 24 Nov 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने चार ठेकेदारों के टेंडर रद्द कर दिए हैं और उनकी धरोहर राशि जब्त कर ली है। इन ठेकेदारों को सड़क निर्माण कार्य आवंटित हुए थे लेकिन निर्धारित समय पर काम शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद विभाग ने कई बार ठेकेदारों को नोटिस भी जारी किए लेकिन उन्होंने नोटिस के जवाब में भी काम करने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन



इन चारों ठेकेदारों से 41 हजार 713 रुपये की धनराशि जब्त हुई है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को चंबा-तीसा मार्ग पर कटिंग व सड़क सुधार के काम सौंपे थे। काम हासिल करने के लिए ठेकेदारों ने टेंडर अप्लाई किया था और कम दाम भरे होने की वजह से उन्हें टेंडर हासिल हो गया। लोक निर्माण विभाग की ओर ये निर्धारित समय में ही यह काम पूरा होना था लेकिन ठेकेदार काम पूरा करवाने में असमर्थ रहे।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी ठेकेदारों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने इन नोटिस के बावजूद काम शुरू करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए इन चारों ठेकेदारों टेंडर रद्द कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें