चंबा। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम जिला चंबा की बैठक जिला अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा, उप महासचिव जगमेल सिंह ठाकुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि विद्युत बोर्ड का प्रबंधन वर्ग वेतन संशोधन के 2 साल बाद भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर पेंशनर्स को वित्तीय लाभ अदा नहीं कर पाया है। यहां तक कि विद्युत बोर्ड लिमिटेड में पिछले एक साल से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनकी ग्रेच्युटी और लीव-इन-कैशमेंट की अदायगी भी नहीं हो पा रही है। इसका जल्द भुगतान किया जाए। इस दौरान महासचिव नरसिंह रावत, वित्त सचिव जगदीश ठाकुर, देवी सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशन शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोभिया राम, यूनिट प्रधान चंबा के अलावा सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे। संवाद