फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवक का नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ की टीम लौटी

Sun, 04 Jan 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। कांडी पुल से सियुल नदी में छलांग लगाने वाले युवक का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न लगने पर रविवार को एनडीआरएफ टीम भी खाली हाथ लौट गई है। लगातार प्रयासों के बावजूद युवक का पता न चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक सियुल नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी के तेज बहाव, गहराई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सर्च ऑपरेशन में भारी दिक्कतें सामने आईं। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और होमगार्ड के जवानों ने भी एनडीआरएफ के साथ मिलकर युवक की तलाश की। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। अब स्थानीय लोग प्रशासन से सर्च ऑपरेशन को दोबारा शुरू करने और अतिरिक्त संसाधन जुटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें