फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौथे दिन भी नहीं लगा रावी में बही लड़की का सुराग

Sun, 10 Mar 2024 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भी नहीं लगा रावी में बही लड़की का सुराग
विज्ञापन

रविवार को नहीं चलाया सर्च ऑपरेशन, गोताखोरों की टीम ने की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी में बहने वाली लड़की का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा। शनिवार को सुंदरनगर से आई गोताखोरों की टीम ने लड़की को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस और गृहरक्षक जवानों के साथ परिजन और ग्रामीण दो दिन तक रावी के तट पर लड़की की तलाश कर चुके हैं, लेकिन परिजनों की आस भी टूटने लगी है। रविवार को छुट्टी के चलते सर्च अभियान नहीं चलाया गया। फिलहाल, पुलिस और सर्च अभियान में शामिल अन्य टीमें लापता की तलाश में रावी नदी का चप्पा-चप्पा खंगाल चुकी हैं। ड्रोन के जरिये भी लापता को तलाश करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्च अभियान के दौरान जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार भी रावी नदी पर डटे रहे। उन्होंने प्रशासन से लापता को तलाश करने के लिए संपर्क साधे रखा। उनके प्रयासों से ही लापता को तलाश करने के लिए गोताखोरो की टीम सुंदरनगर से चंबा पहुंच पाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें