फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो गुटों में झगड़ा, मारपीट में एक को आईं चोटें

Sun, 10 Mar 2024 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में झगड़ा, मारपीट में एक को आईं चोटें
विज्ञापन

चंबा। शहर की पुलिस चौकी शनिवार रात को उस समय लोगों की भीड़ से भर गई, जब शहर के बीचोबीच युवाओं के बीच झगड़ा हो गया। इसमें युवक को पीटने के लिए दूसरे गुट का युवक अपने साथियों के साथ टूट पड़ा। इस झगड़े में युवक को चोट भी लगी। इसके बाद यह मामला सिटी चौकी पहुंच गया। यहां दोनों गुटों के परिजन और सगे संबंधी इकट्ठा हो गए। इस वजह से सिटी चौकी लोगों की भीड़ से भर गई। रात में काफी देर तक दोनों गुटों से पुलिस ने पूछताछ की। इस मामले को पुलिस में आगे नहीं बढ़ाने के लिए दोनों गुटों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके चलते मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया। मामला सुलझने के बाद ही सिटी चौकी में लोगों की भीड़ कम हो पाई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें