फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ियाकोठी से झड़ेई के लिए सड़क की दरकार

विज्ञापन
झड़ेई गांव के िलए बना पैदल रास्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भड़ियाकोठी से झड़ेई तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों उमेेश शर्मा, सूरज कुमार, भूपेंद्र सिंह, सनी कुमार, अजय कुमार और संदीप का कहना है कि भड़ियाकोठी से झड़ेई तक करीब तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। अभी तक सड़क का कार्य आरंभ न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से गांव झडेई, मरड़ा और कोलका पंचायत के दर्जनों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पंचायत प्रधान मनीषा ने बताया कि उनकी विभागीय कनिष्ठ अभियंता से बात हुई है। बताया कि सड़क की राह में कुछ लोगों की जमीन आ रही है। लोग जमीन विभाग के नाम कर दें तो सड़क बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लोगों की जमीन आड़े आ रही है। इसके चलते सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें