फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल पंप में नहीं मिला पांच सौ से नीचे तेल

Wed, 09 Nov 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
500 रुपये से कम नहीं म‌िल रहा पैट्रोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अचानक एक हजार और पांच सौ के नोट पर प्रतिबंध का सीधा असर बुधवार को चंबा में देखने को मिला। ऐसे संस्थान जिन्हें इस पाबंदी से बाहर रखा गया था वे भी लोगों को मदद नहीं दे पाए। सबसे ज्यादा परेशानी पैट्रोल पंप संचालकों ने पैदा की।
विज्ञापन


उन्होंने पांच सौ या एक हजार के नोट तो स्वीकार किए लेकिन इससे नीचे किसी को पैट्रोल नहीं डाला। दोपहिया वाहन चालक जिनका काम 100 या 200 रुपये के पैट्रोल से चल सकता था उन्हें टंकी फुल करवानी पड़ी। पैट्रोल पंप संचालक सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को सौ या दो सौ का तेल डाल रहे थे जिनके पास खुले पैसे थे।

कई उपभोक्ता पैट्रोल पंप से वापस मोड़ दिए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैट्रोल पंप में प्रतिबंध के आगामी 72 घंटों तक सभी प्रकार के नोट स्वीकार करने के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं शहर भर में सब्जी विक्रेता, रेहड़ी चालक, करियाने के थोक व परचून विक्रेता, ज्वेलर शॉप और दवा विक्रेताओं सब पर प्रतिबंध का असर देखने को मिला है। चंबा शहर बुधवार को इस असर से लगभग खाली रहा।
विज्ञापन


जिन दुकानदारों ने दुकानें खोली भी वे भी कोई सामान नहीं बेच पाए। ज्यादातर ग्राहक पांच सौ या एक हजार के नोट लेकर ही दुकानों में पहुंच रहे थे। जिन्हें दुकानदारों ने लेने से इंकार कर दिया। यही हाल बसों में सफर कर रहे लोगों का भी हुआ। परिचालक ने सवारियों से पांच सौ या एक हजार का नोट नहीं लिया। जिन सवारियों के पास इससे नीचे की नकदी नहीं थी उन्हें मजबूरन बस छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें