फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं लेना पड़ेगा यूटर्न, करियां में बनेगा नया पुल

Sun, 14 Jan 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में करीयां के पास एनएच कार्य में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर करियां में यू टर्न नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण इस जगह पर पुल का निर्माण करवाएगा। बीते दिनों नोटिस जारी कर प्राधिकरण ने यहां से अवैध कब्जाधारियों को हटा दिया है। दुकानदारों ने भी खुद अवैध कब्जे हटा दिए हैं। ऐसे में अब पुल के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण की ओर से भी मशीनरी निर्माणाधीन स्थल पर उतार दी गई है।
जानकारी के अनुसार सरकार ने करीब 13 करोड़ रुपये की राशि पुल के लिए स्वीकृत की है। करियां के साथ कलसूंई में भी पुल का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। अगले वर्ष तक पुल तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वाहनों की आवाजाही मोड़ के बजाय सीधी हो जाएगी। गौरतलब है कि करियां के समीप वर्तमान में यू टर्न है। सड़क किनारे क्रैश बैरियर भी नहीं हैं। ऐसे में यहां हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। पुल के निर्माण से मोड़ खत्म हो जाएगा, वहीं हादसा होने की संभावना भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की कनिष्ठ अभियंता शीतल शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को कब्जे हटाने के बारे में नोटिस जारी किया था। दुकानदारों ने कब्जे हटा दिए हैं। करियां सहित कलसूंई में पुल निर्माण होगा। इसमें करीब 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें