फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 13 मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ये सभी मंदिर जिला मुख्यालय चंबा, भरमौर और छतराड़ी में स्थित हैं। मंदिरों में पहले की तरह ही जहां आरती और भोग लगाने की व्यवस्था रहेगी लेकिन, श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आदेशानुसार भारतीय पुरातत्व विभाग ने शनिवार से मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए हैं। गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग के अधीन लक्ष्मीनारायण, बंशी गोपाल, राम-सीता, चामुंडा देवी, चंपावति, हरिराम, ब्रजेश्वरी, पंचपांडव मंदिर सरोथा नाला, भरमौर स्थित मणिमहेश, लक्ष्णा देवी, नरसिंह, गणेश और छतराड़ी में शक्तिदेवी मंदिर स्थित हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने पुरातत्व विभाग के अधीन आते सभी मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों में लोगों की आवाजाही पर 15 मई तक रोक लगा दी गई है।
इन मंदिरों में पूूजा-पाठ और आरती की कोई पाबंदी नहीं रहेगी। पूूजा-पाठ और आरती के लिए पुजारी और बजंतरी मंदिरों में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि नवरात्र के मौके पर कोरोना महामारी ने एक बार फिर अपने पैर पसार दिए हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार के आदेशानुसार पुरातत्व विभाग के अधीन आते मंदिरों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इन निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिए जिलाधीश चंबा की ने जिला भाषा अधिकारी और पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार पुरातत्व विभाग के तहत आने वाले जिले के 13 मंदिरों को आगामी 15 मई तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि मंदिरों में पुजारी और बजंतरी पहले की तरह ही मंदिरों में आरती करेंगे। जबकि, मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें