फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में ईसीजी पेपर खत्म, नहीं हो रही ईसीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की ईसीजी नहीं हो रही है। अस्पताल में ईसीजी पेपर खत्म होने से ऐसी समस्या पैदा हुई है। मरीजों को ईसीजी करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ईसीजी मशीन में इस्तेमाल होने वाले पेपर का स्टॉक खत्म होने वाला था लेकिन प्रबंधन को इसकी कोई जानकारी ही नहीं थी। बुधवार को दोपहर के समय ईसीजी पेपर खत्म हो गया। दोपहर बाद जो भी मरीज ईसीजी रूम में ईसीजी करवाने पहुंचा, उसे निराश होकर वहां से लौटना पड़ा। केंद्र में तैनात कर्मचारी ने मरीजों को पेपर खत्म होने का तर्क दिया। इसकी वजह से मरीज काफी परेशान हुए।
शाम के समय हृदय रोग संबंधी एक मरीज आपातकालीन कक्ष में पहुंचा, जिसे चिकित्सक ने ईसीजी करवाने के लिए कहा। लेकिन, ईसीजी रूम में पेपर खत्म होने की वजह से मरीज का ईसीजी नहीं हो सका। चंबा मेडिकल कॉलेज में रोजाना दर्जनों की संख्या में मरीज ईसीजी करवाने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को दोपहर बाद ईसीजी पेपर खत्म होने के बाद तीन दर्जन मरीजों को बिना ईसीजी लौटाया गया।
विज्ञापन

इन मरीजों को मजबूरन निजी प्रयोगशाला में जाकर अपनी ईसीजी करवानी पड़ी। मरीजों का कहना है कि ईसीजी पेपर का स्टॉक खत्म होने से पहले नए स्टॉक की व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन, मेडिकल कॉलेज में इस तरह की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ सकती है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ईसीजी पेपर उपलब्ध करवाकर मरीजों के ईसीजी टेस्ट शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें